{"_id":"5b995cb9867a557ff265dd85","slug":"171536777401-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में बाइक सवार युवक घुसा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में बाइक सवार युवक घुसा, मौत
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में अपने घर जा रहा युवक अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क के किनारे खड़े ट्रक में घुस गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
रामीपुर निवासी धनीलाल का पुत्र मनोज कुमार (33) किसी काम से सलोन बाजार आया था। लगभग 9 बजे वह सलोन से अपने घर रामीपुर जा रहा था।
तभी गणेशगंज बाजार के समीप सड़क के किनारे खड़े ट्रक में युवक असंतुलित होकर बाइक समेत घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखचे उड़ गए।
आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से घायल को पीएचसी लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना देने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि मृतक के भाई संतोष की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ग्रामीणाें की मानें तो युवक हेलमेट नहीं लगाए था।