फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पुरानी रंजिश में दो सगी बहनों को पीट-पीटकर किया अधमरा

पुरानी रंजिश में दो सगी बहनों को पीट-पीटकर किया अधमरा

Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में दो सगी बहनों को पीट-पीटकर किया अधमरा
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अतरी मजरे दोकनहा गांव में बुधवार को रंजिश में दो सगी बहनों को पीटकर अधमरा कर दिया गया।
विज्ञापन



हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


अतरी मजरे दोकनहा गांव की रहने वाली राम दुलारी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रंजिश के चलते गांव के किशुन लोध व उसकी पत्नी राजवती ने बेटी निशा (14), कामिनी (11) को गाली देते हुए लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन



इसमें कामिनी का हाथ भी टूट गया। जान से मारने की धमकी दी। घायल निशा व कामिनी को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी खीरों भेजा गया था, जहां से कामिनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि रामदुलारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed