फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एक लाख रुपये लेकर भाग रहे किशोर को पकड़ा

एक लाख रुपये लेकर भाग रहे किशोर को पकड़ा

Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
एक लाख रुपये लेकर भाग रहे किशोर को पकड़ा
रिटायर्ड दरोगा से एक लाख कैश छीन भागा किशोर, दबोचा
विज्ञापन



लालगंज (रायबरेली)। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे रिटायर्ड दरोगा का नोटों से भरा बैग लेकर एक किशोर भाग निकला।


हालांकि दरोगा ने उसे दौड़ा कर दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को कोतवाली ले आई। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।


डलमऊ के पूरे भोला मजरे तेरूखा निवासी अमरेश कुमार तिवारी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अमरेश ने बताया कि वह एसबीआई से रुपये निकालने आए थे।


दोपहर 12.45 बजे बैंक से एक लाख रुपये निकालकर बाहर निकले। रुपयों से भरे थैले को डिग्गी में रखा दिया और बाइक मोड़ने लगे।


तभी एक किशोर थैला लेकर भागने लगा। पास में खड़ी महिलाओं ने जब शोर मचाया तो किशोर का पीछा किया। रेलवे स्टेशन मोड़ के निकट स्थित नाले के पास उसे दबोच लिया।


प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया किशोर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले का निवासी है। उसके साथ उसकी मां व बहन भी हैं।


पुलिस ने बताया कि पकड़े गए किशोर से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed