{"_id":"5a9edf304f1c1bb06f8b51f5","slug":"171520361264-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 केंद्रों पर कानपुर विवि की परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
45 केंद्रों पर कानपुर विवि की परीक्षाएं शुरू
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
45 केंद्रों पर कानपुर विवि की परीक्षाएं शुरू
रायबरेली। छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्यालय कानपुर की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में 45 केंद्रों पर शुरू हुई।
पहले दिन बीए प्रथम वर्ष में हिंदी साहित्य प्रथम प्रश्नपत्र, द्वितीय वर्ष में समाज शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र, तृतीय वर्ष की समाज शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा कराई।
परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद इंट्री दी गई। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। जिले में कानपुर विवि के 73 महाविद्यालयों के करीब 60 हजार छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई।
परीक्षाओं की निगरानी के लिए सात परीक्षा केंद्रों को नोडल केंद्र बनाया गया हैं। मंगलवार को तीन पालियों में सुबह 7 से 10, सुबह 11 से 2 बजे, दोपहर 3 से 6 बजे तक परीक्षाएं हुईं।
विज्ञापन
शहर के फीरोज गांधी डिग्री कॉलेज तथा इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में तीनों पालियों में परीक्षा हुई। केंद्रों पर सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए गए थे।
इटौरा बुजुर्ग स्थित पंचशील पीजी कॉलेज में भी तीनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक कराई गई। इसके अलावा दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां, बैसवारा पीजी कॉलेज लालगंज, डॉ. भीमराव अंबेडकर डिग्री कॉलेज ऊंचाहार, सर्वोदय पीजी कॉलेज सलोन, कमला नेहरू पीजी कॉलेज तेजगांव आदि केंद्रों पर भी कड़ी सुरक्षा में परीक्षा हुई।