फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रेल कोच फैक्ट्री में लगी आग, पांच लाख का स्क्रैप राख 20-52-55

रेल कोच फैक्ट्री में लगी आग, पांच लाख का स्क्रैप राख 20-52-55

Mon, 29 Jan 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
रेल कोच फैक्ट्री में लगी आग, पांच लाख का स्क्रैप राख 20-52-55
मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में लगी आग, पांच लाख का स्क्रैप राख
विज्ञापन

क्रासर
लखनऊ, उन्नाव और फतेहपुर जिले से भी बुलाई गईं दमकल गाड़ियां
अग्निशमन के अधिकारियों का दावा, लापरवाही के चलते हुआ हादसा
फोटो संख्या 34, 35
रायबरेली। लालगंज स्थित मॉडर्न रेलकोच फैक्ट्री में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड में लाखों रुपये कीमत का स्क्रैप जल गया। आग लगने से फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई। विभागीय अधिकारियों की सूचना पर कई दमकल मौके पर पहुंच गईं। पड़ोसी जनपदों से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। लालगंज पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की। अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि आग स्क्रैप के दूसरे ढेर, फैक्ट्री के प्रोडक्शन एरिया और कार्यालयों के तरफ नहीं पहुंच सकी। अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि, लापरवाही के चलते आग लगी। सही कारण जांच के बाद पता चलेगा।
मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के दक्षिण दिशा में स्थित नाले के बगल में दोपहर के वक्त स्क्रैप में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें देखकर आसपास काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। वाच टॉवर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सायरन बजाया तो अधिकारी भी बाहर भागे। स्क्रैप के ढेर में ज्यादातर मैटेरियल लकड़ी से संबंधित था, जिससे आग की लपटें बढ़ती ही जा रही थीं। जिस समय आग लगी, उस समय स्क्रैप को छांटने का कार्य चल रहा था, जिसमें काफी मजदूर लगे थे। आग लगते ही सारे मजदूर भाग गए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और लालगंज पुलिस को सूचना दी। फैक्ट्री परिसर की फायर टेंडर के साथ ही लालगंज, रायबरेली, उन्नाव, फतेहपुर, लखनऊ से दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। करीब चार घंटे तक दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की, तब जाकर आग की लपटें शांत हुई। अग्निकांड से लाखों रुपये कीमत का स्क्रैप जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की वजह की पड़ताल कराई जा रही है। लालगंज कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि, आग बुझा ली गई है। घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि, मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के स्क्रैप में आग लगी थी। आग को काबू में कर लिया गया है। अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। रायबरेली के अलावा उन्नाव, फतेहपुर, लखनऊ से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गई थीं। उन्होंने बताया कि, लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। इसकी जांच की जाएगी।

इनसेट
धुएं का गुबार देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप
फैक्ट्री परिसर में लगी आग से उठे धुएं के गुबार ने आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका में फैक्ट्री के आसपास के गांवों में भी अफरातफरी मच गई। हर कोई फैक्ट्री की तरफ भागा। कुछ ही देर में फैक्ट्री गेट के सामने कानपुर रोड पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। इससे काफी देर तक हाईवे पर जाम के हालात रहे।

इनसेट
फैक्ट्री में 10 टन स्क्रैप का लगा है ढेर
रेल कोच फैक्ट्री में जिस जगह आग लगी, उसके आसपास भी स्क्रैप के कई ढेर लगे हैं। गनीमत रही कि समय से आग बुझाने का प्रयास शुरू हो गया अन्यथा बगल में लगे स्क्रैप के ढेर भी चपेट में आ जाते। जिला मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि, इस समय फैक्ट्री में लगभग दस टन स्क्रैप के ढेर कई हिस्सों में लगे हैं, जिसे आग से बचाने में सफलता हासिल कर ली गई।

इनसेट
सात माह पहले भी लगी थी आग
रेल कोच फैक्ट्री में आग लगने की ये कोई पहली घटना नहीं है। करीब सात महीने पहले भी लापरवाही के चलते आग लगी थी, जिसमें काफी नुकसान हुआ था। इस घटना के बाद भी फैक्ट्री ने कहीं न कहीं कोताही बरती होगी, जिसकी वजह से एक बार फिर इतना भीषण अग्निकांड हुआ। चीफ फायर अफसर का कहना है कि, बार-बार घट रही आग लगने की घटना की जांच वह अपने स्तर से भी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed