{"_id":"59a066594f1c1bb87e8b4920","slug":"171503684185-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार क्षेत्र में चोरों की धमाचौकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊंचाहार क्षेत्र में चोरों की धमाचौकड़ी
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सर्राफ की दुकान और अन्य मकान से डेढ़ लाख का माल उड़ाया
ऊंचाहार (रायबरेली)। थानाक्षेत्र में बेखौफ चोरों की धमाचौकड़ी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। गुरुवार की रात चोरों ने सराफा की दुकान और एक मकान से डेढ़ लाख से ज्यादा का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने से हड़कंप मच गया। सूचना के बावजूद पुलिस देर से मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच करने का दावा कर रही है।
पहली वारदात क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में हुई। यहां पर बर्तन और आभूषण का दुकान करने वाले सतीश कुमार की दुकान का शटर चोरों ने रात में तोड़ डाला और एक हजार रुपये नगदी और चांदी के जेवरात उठा ले गए। दूसरी वारदात नेवादा गांव में हुई। गांव के रमेश कुमार के घर में चोर रात में घुस गए और घर पर रखा कीमती सामान व आभूषण उठा ले गए हैं। दोनों स्थानों पर डेढ़ लाख रुपये की चोरी होना बताया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस की रात्रि गश्त ढिलाई की वजह से क्षेत्र में आए दिन चोरियां हो रही हैं। थानेदार धनंजय सिंह का कहना है कि केस दर्ज करके जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।