{"_id":"5cdf0516bdec22071c2dfa06","slug":"161558119702-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा-बहराइच राजमार्ग पर शारदा सहायक नहर पटरी पर हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बांदा-बहराइच राजमार्ग पर शारदा सहायक नहर पटरी पर हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में युवक समेत दो की मौत
रायबरेली। बछरावां और जासस थाना क्षेत्र में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बछरावां थाना क्षेत्र के देवपुरी गांव का रहने वाला संतोष कुमार (28) पुत्र स्व. जागेश्वर अपने दोस्त पवन कुमार के साथ बाइक से गणेशपुर गांव निमंत्रण गया था।
बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे दोनों वापस अपने घर आ रहे थे, तभी बांदा बहराइच राजमार्ग पर बछरावां कस्बे के निकट शारदा सहायक नहर पुल पर शिवगढ़ से बछरावां की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर ही पिकअप पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन कुमार को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अभी कुछ दिन पहले संतोष के पिता जागेश्वर की मौत हुई थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। संतोष की पत्नी कौशिल्या का रो-रो कर हाल बेहाल है। कोतवाल रवेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
वहीं जायस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक किसान को ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
मठिया मजरे बेनीपुर बलदेव थाना गाौरीगंज, जिला अमेठी निवासी अब्बाश खान (55) साइकिल से मोहनगंज थाना क्षेत्र के मटेरवा अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर कासिमपुर के पास गौरीगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया।
इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि भतीजे फिरोज खान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक का पता लगाया जा रहा है।