{"_id":"5cdb17ffbdec22078f24c87c","slug":"161557862399-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल डीडीसी सदस्य को अंदर जाने से रोका, बाद में पहुंचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घायल डीडीसी सदस्य को अंदर जाने से रोका, बाद में पहुंचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल डीडीसी सदस्य को अंदर जाने से रोका, बाद में पहुंचाया
रायबरेली। टोल प्लाजा के पास गुंडई का शिकार हुए जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी को जिला अस्पताल में इलाज के बाद मतदान के लिए निजी वाहन से पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस वालों ने डिग्री कॉलेज चौराहे पर ही वाहन को रोक दिया। काफी देर बहस के बाद डीडीसी सदस्य को वाहन से उतारकर स्ट्रेचर पर रखा गया।
विरोध बढ़ने के बाद पुलिस ने अपने वाहन से डीडीसी सदस्य को जिला पंचायत सभागार तक पहुंचाया गया। अन्य जिला पंचायत सदस्यों को भी गहन जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। जिला पंचायत सदस्यों को मतदान से रोकने के लिए ही पूरा तांडव किया गया। इसका नजारा मंगलवार को डिग्री कॉलेज चौराहे पर भी देखने को मिला।
जिले भर में जिला पंचायत सदस्यों को अगवा करने के साथ ही धमकाया गया, उनकी पिटाई भी की गई। टोल प्लाजा में इसका शिकार होने के बाद डीडीसी सदस्य राकेश अवस्थी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मतदान में शामिल होने के बाद निजी वाहन से राकेश को लाया गया, लेकिन संवेदनहीन हो चुकी खाकी ने घायल डीडीसी को भी अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
इस पर सपाइयों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस वालों ने तीखी नोकझोंक हुई। बाद में डीडीसी सदस्य को वाहन से उतारकर स्ट्रेचर पर लिटाया गया। ऐसे में घायल डीडीसी सदस्य को परेशानी हुई, लेकिन पुलिस वालों ने एक भी नहीं सुनी। बाद में पुलिस के वाहन से उसे अंदर भेजा गया। इसके अलावा अन्य जिला पंचायत सदस्यों को भी मतदान के लिए अंदर जाने के बाद काफी रोटियां बेलनी पड़ी। डिग्री कॉलेज चौराहे पर गहन जांच कराने के बाद ही एंट्री मिली।