फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बेकाबू कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत

बेकाबू कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत

Fri, 19 Apr 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत
परशदेपुर (रायबरेली)। परशदेपुर चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



पूरे बाकर बेग गांव की रहने वाली गिरिया देवी (55) अपने खेत से लौट रही थी। हाजीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन



कार एक बिजली का खंभा तोड़ते हुए जा खाई में गिर गई। कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से घायल महिला को डीह सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं महिला की मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक अपनी बहूं के साथ रहती थी। बेटा मुंबई में नौकरी करता है। उधर, चौकी इंचार्ज नारायण कुशवाहा ने बताया की वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed