{"_id":"5b4b96a64f1c1b58488b4e4d","slug":"161531680422-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 लाख कीमत से लगवाए गए 32 सीसीटीवी कैमरे गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 लाख कीमत से लगवाए गए 32 सीसीटीवी कैमरे गायब
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनियां (रायबरेली)। ऊंचाहार नगर में आम जनमानस की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे गायब हो गए हैं। नगर के मुख्य चौराहे पर पुलिस बूथ में बने कंट्रोल रूम से एलईडी और मॉनीटर भी गायब हैं।
ऐसे में नगर में अप्रिय घटना घटित होने पर सीसीटीवी फुटेज का सहारा नहीं मिल पाएगा। सीओ का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है।
गौरतलब है कि तत्कालीन ऊंचाहार थानाध्यक्ष जीडी शुक्ला के प्रयास से ऊंचाहार व्यापार मंडल के व्यापारियों, एनटीपीसी व अन्य संभ्रांत लोगों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे।
रेलवे क्रॉसिंग ऊंचाहार से डिग्री कॉलेज तक व एनटीपीसी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग से खरौली रोड जामा मस्जिद तक कुल 32 कैमरे लगाए गए थे जिन पर लगभग 14 लाख रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन
कैमरों के संचालन के लिए ऊंचाहार थाना चौराहे पर पुलिस बूथ बनाकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। कैमरे लगाने के बाद व्यापार मंडल ने इसको पुलिस के हवाले कर दिया था जिसका लोकार्पण तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व एसपी विनय यादव ने 25 अप्रैल 2016 को किया था।
ये कैमरे लगभग डेढ़ साल तक कुछ हद तक काम करते रहे लेकिन बाद में कैमरों ने काम करना बंद कर दिया। इधर कुछ महीनों से सीसीटीवी कैमरे किसी भी खंभे में नजर नहीं आ रहे हैं। सीओ विनीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे गायब होने की जांच कराई जा रही है।