{"_id":"5b328e104f1c1b64068b85a0","slug":"161530039824-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर घटना को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर घटना को दिया अंजाम
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर से अष्टधातु समेत छह मूर्तियां चोरी
बछरावां। राजामऊ गांव में सोमवार रात बदमाशों ने राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके अचेत होते ही छह मूर्तियां लूट ले गए।
इसमें कृष्ण भगवान की मूर्ति अष्टधातु की थी, जबकि राधा जी और लड्डू गोपाल की चार मूर्तियां चांदी की थीं। इन मूर्तियों की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।
पुजारी को बछरावां के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना पर एसओ ने घटनास्थल का जायजा लिया।
बछरावां के राजामऊ गांव में राजामऊ रियासत की रानी राजकुंवारी द्वारा स्थापित 200 वर्ष पुराना राधा-कृष्ण का मंदिर है। इसमें लगभग 30 किलो वजनी कृष्ण भगवान की अष्टधातु की मूर्ति व लगभग 25 किलो वजन की पीतल की राधा जी की मूर्ति और चार चांदी की लड्डू गोपाल की मूर्तियां स्थापित थीं।
विज्ञापन
सोमवार को मंदिर के पुजारी की पत्नी व बेटी किसी वैवाहिक कार्यक्रम में लखनऊ चले गए थे। सोमवार शाम पुजारी रामनारायण वाजपेयी ने आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए।
ग्रामीणों ने बताया कि रात नौ बजे तक पुजारी मंदिर के बाहर बैठे दिखाई दिए हैं। इसके बाद लुटेरों ने पुजारी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गए।
इससे पहले कि किसी को भनक लगे, बदमाश मंदिर में स्थापित मूर्तियां चुरा ले गए। मंगलवार सुबह करीब सात बजे गांव के सोनल के घर रिश्तेदारी में आई बच्ची मिष्ठी मंदिर पहुंची तो पुजारी बेहोश पड़े मिले।
जानकारी पर आसपास के ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो मंदिर के आसन से मूर्तियां गायब थीं। आननफानन पुजारी को बछरावां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर की पड़ताल के साथ ग्रामीणों से पूछताछ की। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया है कि मंदिर में हुई चोरी में शामिल आरोपी जल्द पकडे़ जाएंगे।