{"_id":"59e10a9c4f1c1bc8678b5b85","slug":"161507920540-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में घुसकर हमलावरों ने बोला धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में घुसकर हमलावरों ने बोला धावा
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
कार्यालय में घुस डीआईओएस को पीटा
रायबरेली। रेलवे स्टेशन रोड स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को हमलावरों ने कार्यालय में बैठे डीआईओएस गिरधारीलाल कुरील के साथ न सिर्फ गालीगलौज की, बल्कि उनकी पिटाई कर दी। इस घटना से कार्यालय के कर्मियों में हड़कंप मच गया। एक स्कूल प्रबंधक के बेटे ने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि स्कूल में हो रही मनमानी की शिकायत पर र्डीआईओएस ने जांच कराई थी और कार्रवाई करने जा रहे थे। इसी को लेकर हमला बोला गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की। इस मामले में स्कूल संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है।
डीआईओएस डॉ. गिरधारीलाल कुरील अपने कार्यालय में बैठकर कामकाज निपटा रहे थे। दोपहर बाद कुछ लोग पहुंचे और र्डीआईओएस पर धावा बोल दिया। पहले गालीगलौज की और फिर उनकी पिटाई कर दी। डीआईओएस को पिटता देख वहां पर मौजूद कर्मी पहुंचे, लेकिन हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर कोतवाल अशोक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौैके पर पहुंचे। कोतवाल ने डीआईओएस से घटना के बाबत पूछताछ की। जिस तरह कार्यालय के अंदर घुसकर डीआईओएस को पीटा गया, उससे कर्मियों में दहशत व्याप्त हो गई है।
डीआईओएस का कहना है कि दीनशाहगौरा ब्लॉक क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक के बेटे ने साथियों के साथ कार्यालय में घुसकर गालीगलौज और मारपीट की। मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं। बताया कि इस कॉलेज में कुछ मनमानी की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही मिली थी, जिस पर कार्रवाई करने की बात कही थी। इसी को लेकर उन पर दबाव बनाने के लिए हमला किया गया है। कोतवाल का कहना है कि कॉलेज के प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रबंधक के पास स्वयं की लाइसेंस पिस्टल भी है, जिसे कब्जे में कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।