फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कार की टक्कर से व्यापारी की मौत

कार की टक्कर से व्यापारी की मौत

Fri, 21 Jun 2019 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से व्यापारी की मौत
कार की टक्कर से कपड़ा व्यापारी की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर से एक कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। खौसनहा मजरे सूची गांव निवासी सर्वेश कुमार (21) सूची चौराहा के पास कपड़े की दुकान चलाता था।

सुबह बाइक से किसी काम के लिए निकला था। सूची-सलोन मार्ग पर साई बाबा पुल के पास सलोन से रायबरेली की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें सर्वेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के बाद उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। व्यापारी की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।

परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और गांव के पास ही खेत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी राम आशीष उपाध्याय का कहना है कि कार की टक्कर से व्यापारी की मौत हुई थी। तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed