{"_id":"5d0be64f8ebc3e60c372d6f4","slug":"15610609283-raibaraily-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे खाते में भेज दी गई मातृत्व योजना की धनराशि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दूसरे खाते में भेज दी गई मातृत्व योजना की धनराशि
विज्ञापन
दूसरे खाते में भेज दी मातृत्व योजना की धनराशि
रायबरेली। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की राशि तकनीकी गड़बड़ी से दूसरे खाते में चली गई। मामले का एक साल बाद खुलासा हुआ है। क्षेत्र के गांव पूरे ललई निवासी अतुल कुमार की पत्नी अनीता को 24 जून 2018 को सीएचसी में प्रसव हुआ था।
प्रसव के बाद मातृत्व योजना का लाभ देने के लिए कार्यवाई पूरी की गई। महिला को इस योजना के तहत पांच हजार रुपये मिलने थे। लाभार्थी का बैंक ऑफ बड़ौदा ऊंचाहार में खाता है। उसके खाता संख्या में धनराशि न भेजकर दूसरे खाते में भेज दी गई।
लाभार्थी धनराशि के लिए अधिकारियों के पास दौड़ती रही। जब मामले की पड़ताल की गई तो मामले का खुलासा हुआ है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि लाभार्थी को धनराशि दिलाने के लिए बैंक को पत्र लिखा जाएगा।