Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सीमेंट मिक्सर मशीन से नीचे गिरा श्रमिक, मौत

सीमेंट मिक्सर मशीन से नीचे गिरा श्रमिक, मौत

Fri, 14 Jun 2019 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
सीमेंट मिक्सर मशीन से नीचे गिरा श्रमिक, मौत
नींद में सीमेंट मिक्सर मशीन से नीचे गिरा श्रमिक, मौत
विज्ञापन

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात छत डालकर वापस लौट रहा एक श्रमिक नींद में अचानक मिक्सर मशीन के नीचे गिर गया। मशीन उसे रौंदते हुए निकल गई।

जानकारी होने पर ठेकेदार ने बाइक से उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सभी लोग बछरावां क्षेत्र में छत डालकर वापस घर लौट रहे थे।

गढ़ी मजरे देहली का रहने वाला गोविंद (22) पुत्र हरिनाम अपने साथियों के साथ बछरावां क्षेत्र में छत डालने गया था। रात में छत पड़ने के बाद सभी श्रमिक वापस घर लौट रहे थे। करीब पांच छह श्रमिक मिक्सर मशीन पर बैठे थे, दो-तीन ट्रैक्टर पर सवार थे।
विज्ञापन


रात अधिक होने के कारण ज्यादातर श्रमिकों को नींद लगी थी। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास अचानक गोविंद मिक्सर मशीन से नीचे गिर गया। उसे रौंदते हुए मशीन निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरा होने के गोविंद के गिरने की जानकारी ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नहीं हो सकी। मिक्सर मशीन के पीछे बाइक से आ रहे ठेकेदार ने इसकी जानकारी ट्रैक्टर पर सवार लोगों को दी। इससे अफरातफरी मच गई।

घायल गोविंद को आनन-फानन बाइक पर लाद कर सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।


मृतक की पत्नी निशा, मां रामप्यारी, पिता हरिनाम, भाई अरविंद, मुकेश, राहुल का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी का कहना है कि तहरीर मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed