फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खाकी के साए में गांव, सात हमलावर गिरफ्तार

खाकी के साए में गांव, सात हमलावर गिरफ्तार

Tue, 28 May 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
खाकी के साए में गांव, सात हमलावर गिरफ्तार
खाकी के साए में गांव, सात हमलावर गिरफ्तार
विज्ञापन

रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे निरही मजरे बिरनावां में दो गुटों के बीच हुए बवाल के बाद गांव खाकी के साए में है। पुलिस ने दोनों पक्षों से सात हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इस मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी 16 हमलावरों पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा है। उनका कहना है कि पुलिस पहले दिन प्रकरण में सख्त कार्रवाई करती तो यह बवाल न होता।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों का दावा है कि गांव की स्थिति अब पूरी तरह शांत है। गौैरतलब है कि नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे निरही मजरे बिरनावां गांव में बच्चों के विवाद में रविवार को दो गुटों के लोगों में जहां लाठी-डंडे चले तो वही हमलावरों ने घर में घुसकर खूब उत्पात मचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल में दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हुए थे। एक पक्ष से मो. हमीद की तहरीर पर पुलिस ने 14 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

दूसरे पक्ष से इंद्रजीत सरोज की तहरीर पर पुलिस ने मो. सिद्दीक, मो. नफीस, मो. सईद. मो. हमीद. मो मुर्तजा. मो. नसीम समेत छह नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मारपीट जानलेवा हमला, एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

नसीराबाद थानेदार धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बवाल में शामिल एक पक्ष शिवराज, कल्लू, गोदेलाल, तुलसी व दूसरे पक्ष से सिद्दीक. मो सईद. मो नसीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।


एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि गांव का माहौल अब शांत है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए डीह, नसीराबाद, सलोन कोतवाली पुलिस गांव में तैनात की गई है। फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed