{"_id":"5bf84898bdec2241c937004e","slug":"151542998168-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसमिशन का काम पूरा न होने पर भड़के ऊर्जा मंत्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसमिशन का काम पूरा न होने पर भड़के ऊर्जा मंत्री
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन (रायबरेली)। प्रतापगढ़ जाते समय ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शुक्रवार देर शाम सलोन तहसील क्षेत्र के सिरसिरा गांव पहुंच गए, जहां 400 केवीए का ट्रांसमिशन बनना प्रस्तावित है।
अभी तक इस ट्रांसमिशन के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा न होने और प्रोजेक्ट का काम धीमी गति से चलने पर पावर कॉर्पोरेशन और तहसील के अधिकारियों को उन्होंने जमकर फटकार लगाई।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि समय से ट्रांसमिशन की स्थापना की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को इसका भरपूर लाभ मिल सके। सिरसिरा पहुंचे ऊर्जा मंत्री को ट्रांसमिशन का काम संतोषजनक नहीं मिला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से रायबरेली के साथ प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी का सपना है कि उत्तर प्रदेश का एक भी घर अंधेरे में न रहे।
ऊर्जा मंत्री के साथ लखनऊ के मुख्य पारेषण अभियंता पारसनाथ उपाध्याय, मुख्य अभियंता राजीव सचान, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी दुबे मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने मंत्री को बताया कि ट्रांसमिशन के लिए अधिकृत की गई जमीन का किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है।