फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर मफलर से गला घोंटा

पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर मफलर से गला घोंटा

Fri, 24 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर मफलर से गला घोंटा
युवक की बेरहमी से हत्या
विज्ञापन

जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के मेलखासाहब में बुधवार रात एक युवक की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले लाठी-डंडे से युवक को बुरी तरह पीटा और फिर मफलर से गला घोंट दिया। मृतक अपनी पत्नी की मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था। वारदात की सूचना पर एसपी शिवहरि मीणा व एएसपी शशिशेखर सिंह ने फोर्स के साथ मौैके पर पहुंच वारदात की पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी तथ्य जुटाए, लेकिन अभी कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मृतक की मां ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भदोखर थाना क्षेत्र के इकछनिहा गांव का रहने वाला राजू (35) पुत्र स्व. भग्गू पत्नी लक्ष्मी और तीनों बच्चों के साथ राम बहादुर की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए जगतपुर थाना क्षेत्र के मेलखा साहब गांव आया था। मेलखा साहब गांव के समीप अरहर के खेत में अज्ञात हमलावरों ने पहले तो लाठी-डंडों से जमकर उसे पीटा, फिर उसका गला मफलर से घोंट दिया। वारदात की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की दो पुत्री सिमरन (7) व जाह्वी (5) और एक पुत्र राज (10) है। सूचना पर एसपी शिवहरि मीणा व एएसपी शशिशेखर सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की। थानेदार राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की मां राजदुलारी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की तहकीकात चल रही है। कारणों के साथ ही हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा का कहना है कि जगतपुर क्षेत्र में युवक की हत्या की गई है। जांच कराई जा रही है। मर्डर की वजह जानने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द इस मर्डर का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन


मर्डर में किसी अपने का हाथ तो नहीं
युवक की हत्या के बाद पुलिस के हाथ भले ही अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है, लेकिन अब तक की जांच में कुछ तथ्य जरूर सामने आए हैं, जिसके जरिए पुलिस हत्यारों तक पहुंचने में जुटी है। पुलिस की जांच में अब तक जो बात खुलकर सामने आई है, उसमें किसी अपने का मर्डर में हाथ होने की बात प्रकाश में आ रही है। साथ ही मामले को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। पुलिस जल्द मर्डर का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed