फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman loses her husband on Karwa Chauth; three children lose their father.

Kaithal News: करवा चौथ पर महिला का उजड़ा सुहाग, तीन बच्चों ने खोया पिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Woman loses her husband on Karwa Chauth; three children lose their father.
हादसे में जली हुई बाइक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करवा चौथ पर जहां सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रख रही थीं, वहीं कैथल में सड़क हादसे ने एक महिला से उसका सुहाग छीन लिया। बुधवार रात पुरानी चुंगी के पास महावीर जैन चौक के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से गांव चंदाना निवासी 31 वर्षीय राजमिस्त्री सुनील की मौत हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन मोड़ दिया, जिससे सुनील की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे फंस गई। बाइक सड़क पर घिसटती रही और उसमें आग लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील ने पीजीआई रोहतक ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव चंदाना निवासी बंटी के अनुसार, उनका बड़ा भाई सुनील कैथल के हरिनगर में एक गोदाम बनाने के काम में लगा हुआ था। बुधवार रात करीब 10 बजे वह किसी से मिलने की बात कहकर अपनी बाइक से कैथल के लिए निकला था। बंटी भी दूसरी बाइक पर उनके पीछे चल रहा था। दोनों जींद रोड बाईपास से होते हुए जींद-कैथल रोड पर जाखौली अड्डे की तरफ जा रहे थे। बंटी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे सुनील पुरानी चुंगी के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने अचानक वाहन मॉडल टाउन की तरफ मोड़ दिया।
विज्ञापन

इससे बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर उसके नीचे फंस गई। आरोप है कि चालक वाहन को आगे ले गया, जिससे बाइक सड़क पर घिसटती रही और उसमें आग लग गई। उसने पीछा कर राहगीरों की मदद से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर रुकवाया। ट्रैक्टर स्वराज 855 लाल रंग का था और उसके पीछे दो खाली ट्रालियां जुड़ी हुई थीं। चालक ने पूछताछ में अपना नाम राजकुमार निवासी गांव दिवाल बताया। इसके बाद वह घटनास्थल पर लौटा। चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घायल सुनील को निजी वाहन से नागरिक अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

पीजीआई ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
डीएसपी ने बताया कि नागरिक अस्पताल में सुनील के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। बंटी एंबुलेंस से सुनील को रोहतक ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद उन्हें वापस नागरिक अस्पताल कैथल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर ई-साक्ष्य एप से वीडियोग्राफी की।
-----
परिवार में छाया मातम
सुनील अपने पीछे पत्नी कविता देवी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। उनके बड़े बेटे संगम की उम्र 12 वर्ष, दूसरे बेटे समर की 10 वर्ष और बेटी शिवानी की आठ वर्ष है। करवा चौथ के त्योहार के समय हुए इस हादसे से सुनिल की पत्नी रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। सुनील की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया।


-----------
मामले में ट्रैक्टर चालक राजकुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना), 106 (लापरवाही से मृत्यु कारित करना) और 324(4) (संपत्ति को नुकसान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुनील के भाई की शिकायत और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - सुशील प्रकाश, डीएसपी।

हादसे में जली हुई बाइक। संवाद

हादसे में जली हुई बाइक। संवाद

हादसे में जली हुई बाइक। संवाद

हादसे में जली हुई बाइक। संवाद

हादसे में जली हुई बाइक। संवाद

हादसे में जली हुई बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed