{"_id":"6ae3a775dcffb401940545a7","slug":"pickup-truck-carrying-chickens-collides-with-a-truck-three-people-injured-chandauli-news-c-189-1-svns1010-156955-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रक से टकराई मुर्गी लदी पिकअप, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रक से टकराई मुर्गी लदी पिकअप, तीन लोग घायल
विज्ञापन
चंदौली में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। स्रोत:-जागरूक पाठक
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के पास नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को ट्रक और मुर्गी लदी पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को वाराणसी स्थित ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
पश्चिम बंगाल निवासी सोमनाथ पाल (35), सिद्धू सिंह बाबा (36) और मानिक पाल (18) मुर्गी लदी पिकअप से वाराणसी की ओर से बिहार जा रहे थे। झांसी गांव के पास नेशनल हाईवे पर पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीपी पांडेय ने बताया कि तीनों घायलों की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया है।