{"_id":"6ae3a72d8f7757703f00e823","slug":"woman-went-to-pick-up-children-from-school-thieves-ransacked-her-home-chandauli-news-c-189-1-svns1013-156937-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बच्चों को स्कूल से लेने गई महिला, चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बच्चों को स्कूल से लेने गई महिला, चोरों ने खंगाला घर
विज्ञापन
चकिया के डोडापुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान को दिखाती पीड़िता। स्रोत:-जागरूक पाठक
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के डोडापुर गांव में बुधवार दोपहर चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना के समय गृहणी सिम्मी गुप्ता बच्चों को स्कूल से लेने गई थीं। घर लौटने पर ताला टूटा मिला तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, रितेश गुप्ता ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार को उनकी पत्नी सिम्मी गुप्ता घर में ताला लगाकर गांव के पास स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लेने गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
सिम्मी गुप्ता के मुताबिक, चोर घर में रखे 30 हजार रुपये नकद, बच्चों की गुल्लक में रखे करीब 1500 रुपये, चांदी की दो सिकड़ी, सोने के झुमके और चांदी की पायल चुरा ले गए। घर लौटने पर ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने परिवार को घटना की जानकारी दी और पुलिस से शिकायत की। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।