फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सौतेली मां ने पति के साथ मिल कर

सौतेली मां ने पति के साथ मिल कर

Fri, 15 Sep 2017 01:33 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
सौतेली मां ने पति के साथ मिल कर
बेटी की हत्या कर शव जलाया
विज्ञापन

रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के गनेश का पुरवा मजरे प्रधानपुर गांव में एक किशोरी की न सिर्फ हत्या कर दी गई, बल्कि उसका शव जला दिया गया। वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी सौतेली मां ने पति के साथ मिलकर अंजाम दिया। इसकी जानकारी होने पर महिलाओं ने थाने पहुंचकर खूब हंगामा किया और दोषी दंपती पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। आक्रोश को देखते हुए डीह व नसीराबाद थाने की पुलिस वारदात स्थल पर पहुंच गई। मृतका के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सौतेली मां व पिता को हिरासत में ले लिया है। एसओ ने कहा कि रिपोर्ट लिखकर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किस वजह से किशोरी का कत्ल किया गया।
डीह थाना क्षेत्र के गनेश का पुरवा मजरे प्रधानपुर गांव निवासी दयाराम किसानी करता है। उसने दो शादियां की हैं। इसी क्षेत्र के गोसाई का पुरवा की रहने वाली राजकली के साथ पहली शादी हुई थी। 10 साल पहले राजकली की मौत होने के बाद दयाराम ने दूसरी शादी गोंदवारा गांव की रहने वाली राजपती के साथ कर ली। दयाराम की सबसे छोटी बेटी मोनी (16) दूसरी पत्नी के साथ ही रहती थी। बताते हैं कि रात में मोनी की मौत हो गई और सुबह बिना किसी को जानकारी दिए शव को जला दिया गया। इसकी जानकारी होने पर गोसाई का पुरवा गांव के पुरुष और महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने थाने का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कही कि किशोरी को मां-बाप ने मिलकर मार डाला। पहले भी उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

विवाद कहीं बढ़ न जाए, इसके लिए डीह के साथ नसीराबाद थाने की पुलिस भी बुला ली गई। एसओ डीह शिवशंकर गुप्ता ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और दंपती पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और वारदात की जांच की। साथ ही सौैतेली मां व पिता को हिरासत में ले लिया। मृतका के मामा राजेश ने थाने में तहरीर दी कि है कि उसकी भांजी की हत्या करके शव को जला दिया गया है। उसकी सौतेली मां ने पति के साथ मिलकर मर्डर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पत्नी से हुए तीन बच्चे
दयाराम की पहली पत्नी राजकली के तीन बच्चे हुए थे। इसमें बड़ी बेटी सोनी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा वीरू परदेश में रहकर नौकरी करता है। छोटी बेटी मोनी घर में सौतेली मां के साथ रहती थी। मोनी की मौत से जहां उसके ननिहाल के लोगों के आंसू नहीं थम रहे थे, वहीं वारदात को लेकर नाराजगी थी। सभी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे।


तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई : एसपी
एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी दंपती को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है। दंपती किशोरी मोनी की मौत की वजह बीमारी से बता रहे हैं। एसओ को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed