फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पोल पर चढ़े एक लाइनमैन की जिंदा जलकर मौत, साथी झुलसा

पोल पर चढ़े एक लाइनमैन की जिंदा जलकर मौत, साथी झुलसा

Sun, 06 May 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पोल पर चढ़े एक लाइनमैन की जिंदा जलकर मौत, साथी झुलसा
पोल पर चढ़ा लाइनमैन जिंदा जला, साथी झुलसा
विज्ञापन



रायबरेली। शहर में दीवानी कचहरी के पास शनिवार देर रात बिजली के पोल पर चढ़ा एक लाइनमैन करंट की चपेट में आकर जिंदा जल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया।


बताया जाता है कि यह हादसा पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से हुआ। शटडाउन किसी दूसरी लाइन का लिया गया और श्रमिक को दूसरे फीडर पर चढ़ा दिया गया था।


घटना से आक्रोशित लोगाें ने जमकर हंगामा किया और पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस व पीएसी ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला।


हालांकि लोगों का आक्रोश देखकर पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता मौके से भाग निकले। दोबारा कोई मौके पर जाना उचित नहीं समझा। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन



सरेनी क्षेत्र के दुधवन गांव निवासी जगत नारायण प्रसाद (38) पावर कॉर्पोरेशन में लाइनमैन के पद पर तैनात था। शनिवार रात वह लोहानीपुर गांव निवासी संविदा कर्मी जमाल (42) के साथ कचहरी गेट के निकट लगे ट्रांसफार्मर में टाउन फीडर से अलग कर जलकल फीडर में जोड़ने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जगत पोल पर चढ़कर तार खोल रहा था। उसे खोलने के बाद जलकल फीडर से जोड़ रहा था। इसी दौरान करंट का झटका लगने से वह नीचे ट्रांसफार्मर पर गिर गया और जिंदा जल गया।


मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि जमाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


मालूम हो कि तेलिया कोट में 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब है। इससे निकले फीडरों को दूसरे उपकेंद्रों से जोड़कर चलाया जा रहा है।


तेलियाकोट के टाउन फीडर को इंदिरा नगर उपकेंद्र के आनंद नगर फीडर से जोड़कर चलाया जा रहा है। इसी फीडर के कुछ ट्रांसफार्मरों को गोराबाजार के जलकल फीडर से जोड़ा गया है।



रात करीब 11 बजे टाउन प्रथम फीडर में कचहरी के पास लगे ट्रांसफार्मर को जलकर फीडर से जोड़ा जा रहा था। इसी दौरान लाइनमैन जगत प्रसाद करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed