{"_id":"5aaab1824f1c1bb2758b58e4","slug":"141521136002-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला रेलवे कर्मचारी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला रेलवे कर्मचारी का शव
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला रेलवे कर्मी का शव
रायबरेली। शहर में गुरुवार को संदिग्ध हालात में एक रेलवे कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। उसके दोनों पैर जमीन छू रहे थे।
इसके चलते आसपास के लोग कत्ल की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर के प्रकाश नगर निवासी दुर्गेश सिंह (32) पुत्र शिवपाल कानपुर स्थित सेंट्रल स्टेशन में हेल्पर के पद पर तैनात था। शाम को परिवारीजनों के साथ खाना खाया और फिर सोने चला गया।
सुबह परिवारीजनों की नींद खुली तो उसका शव कमरे में लटका मिला। खास बात ये रही कि उसके दोनों पैर जमीन पर रखे हुए थे।
घटनास्थल को देखने से लग रहा था कि कर्मचारी का पहले मर्डर किया गया और फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।
परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। कोतवाल अशोक सिंह का कहना है कि युवक ने खुदकुशी की है या फिर उसका मर्डर किया गया है, इसकी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आएगी।