फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ससुराल आए युवक का संदिग्ध

ससुराल आए युवक का संदिग्ध

Fri, 17 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
ससुराल आए युवक का संदिग्ध
ससुराल आए युवक का संदिग्ध
विज्ञापन

हालात में लटका मिला शव
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का संदिग्ध हालत में शव फांसी पर लटका मिला। युवक 31 अक्तूबर को अपनी ससुराल आया था। पत्नी से अपने गांव जाने की बात कहकर बुधवार निकला था। गुरुवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटका पाया गया। उसके पैर जमीन पर छू रहे थे। ग्रामीणों ने हत्या कर शव को फांसी से लटकाए जाने की आशंका जताई है। फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के डाड़ीपुर गांव निवासी अनिल कुमार वर्मा (27) की ससुराल गदागंज थाना क्षेत्र के मवई मजरे गौरा गांव में है। 31 अक्तूबर को वह अपनी ससुराल आया था, तब से वह यहीं पर रह रहा था। पत्नी पूनम ने बताया कि पति बुधवार को यह कहकर निकले थे कि वह अपने गांव जा रहे हैं। गुरुवार सुबह उनका शव गांव के निकट एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। जहां पर शव लटक रहा था। उसके बगल में उसका बैग रखा था। खास बात यह है कि पैर जमीन को छू रहे थे। इससे लोग हत्या कर शव को फांसी पर लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed