फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कागज की गड्डी थमाकर महिला से 30 हजार रुपये ठगे

कागज की गड्डी थमाकर महिला से 30 हजार रुपये ठगे

Thu, 03 Aug 2017 12:30 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
कागज की गड्डी थमाकर महिला से 30 हजार रुपये ठगे
कागज की गड्डी थमाकर महिला से 30 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन

रोहनियां (रायबरेली)। ऊंचाहार यूको बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही महिला से दो युवकों ने 30 हजार रुपयों की टप्पेबाजी कर ली। महिला को रुमाल में 80 हजार रुपये होने की बात कही और उसका पैसा लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला ने रुमाल खोला तो उसमें कागज की गड्डी मिली। यह देख उसके होश उड़ गए। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बसिया की बाग मजरे पट्टी रहस कैथवल निवासी आशा देवी पत्नी महेंद्र कुमार का खाता यूको बैंक में संचालित है। उसको इंदिरा आवास आवंटित है। आवास बनाने के लिए आई दूसरी किस्त का पैसा निकालने वह बुधवार को बैंक गई थी। उसने बैंक से 30 हजार रुपये निकाले और घर जाने लगी। गेट के सामने उसे दो युवक मिले और रुमाल में 80 हजार रुपये होने की बात कही। ज्यादा पैसे के लालच में आकर उसने रुमाल लेकर अपना पैसा उन्हें दे दिया। पैसा मिलते ही दोनों युवक मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला ने रुमाल खोला और उसमें रखी कागज की गड्डी देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया मामले की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed