फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जुआं खिला रहे थे भोजपुर चौकी इंचार्ज और सिपाही, सस्पेंड

जुआं खिला रहे थे भोजपुर चौकी इंचार्ज और सिपाही, सस्पेंड

Sat, 17 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
जुआं खिला रहे थे भोजपुर चौकी इंचार्ज और सिपाही, सस्पेंड
जुआ खिला रहे भोजपुर चौकी इंचार्ज और सिपाही, सस्पेंड
विज्ञापन

रायबरेली। आम जनता को अच्छे कार्य करने की नसीहत देने वाले पुलिस कर्मी चंद रुपयों की खातिर न सिर्फ खाकी को दागदार कर रहे हैं, बल्कि जुआ तक खिला रहे हैं। सरेनी थाने के भोजपुर चौकी इंचार्ज विजेंद्र कुमार सिंह और दो सिपाही की शह पर जुआ खिलाने का मामला सामने आने पर एसपी ने तीनोें को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इसकी विभागीय जांच भी शुरू करा दी है। इस कार्रवाई से महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।
सरेनी थाना क्षेत्र के कस्बा भोजपुर स्थित धीरज कुमार के मकान में जुआं खेला जा रहा था। 10 जून को सीओ लालगंज ने छापा मारा था। छापे के दौरान सीओ ने 17 जुआरियों को पकड़ा था। भोजपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत जुआ खेला जा रहा था। चौकी इंचार्ज विजेंद्र कुमार सिंह और सिपाही प्रमोद कुमार गुप्ता और धनराज सोनकर को इसकी जानकारी भी थी। बावजूद चंद रुपयों की खातिर पुलिस कर्मी जुआ खिलवा रहे थे। इसकी जानकारी एसपी को नहीं दी गई थी। न ही कोई कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

एसपी गौरव सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ लालगंज से कराई। जांच रिपोर्ट में चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों की लापरवाही उजागर हो गई। इस पर तीनों को संस्पेंड कर दिया गया। एसपी गौरव सिंह का कहना है कि चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। जुआ का अड्डा इनके क्षेत्र में चल रहा था। इसकी न तो जानकारी दी गई और न ही कार्रवाई की गई। इनकी विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed