{"_id":"5cdc61febdec220732262db7","slug":"131557946878-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादला कराने की धमकी देकर रुपये वसूल रहा सफाईकर्मी, सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तबादला कराने की धमकी देकर रुपये वसूल रहा सफाईकर्मी, सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तबादला कराने की धमकी दे वसूली कर रहा सफाईकर्मी, सस्पेंड
रायबरेली। तबादला कराने का दबाव बनाकर वसूली करने वाले सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के सफाई कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अन्य सफाई कर्मियों की शिकायत पर कराई गई जांच में पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
निलंबित सफाईकर्मी को सरेनी ब्लॉक से संबद्ध करके उसे सेवा से बर्खास्त करने के लिए एडीओ डलमऊ को अंतिम जांच सौंपी गई है। सरेनी ब्लॉक के सुर्जीपुर गांव में तैनात सफाईकर्मी रामलखन सफाई का काम ठप करके अन्य सफाई कर्मियों पर दबाव बनाकर वसूली कर रहा था।
निलंबन कराने की चेतावनी देकर सफाई कर्मियों पर दबाव बना रहा था और रुपये ऐंठता था। लंबे समय से उसका यह कारनामा चल रहा था। इससे आजिज अन्य सफाई कर्मियों ने डीपीआरओ को लिखित शिकायतीपत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
डीपीआरओ ने मामले की जांच कराई तो सफाईकर्मी रामलखन के कारनामे की पोल खुल गई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद डीपीआरओ ने मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए सफाईकर्मी रामलखन को निलंबित करके उसे सरेनी ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।
उन्होंने अंतिम जांच एडीओ (पंचायत) डलमऊ श्रवण कुमार को सौंपी है। उन्होंने जल्द अंतिम जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं, जिससे सफाईकर्मी पर आगे की कार्रवाई की जा सके।
जिला पंचायतराज अधिकारी उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि सरेनी ब्लॉक के सफाई कर्मियों ने लिखित शिकायत देकर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। जांच में सफाईकर्मी रामलखन दोषी पाया गया। उसे निलंबित करके अंतिम जांच कराई जा रही है।