फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खाद की 64 दुकानों पर छापे, सात के लाइलेंस निलंबित

खाद की 64 दुकानों पर छापे, सात के लाइलेंस निलंबित

Fri, 23 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खाद की 64 दुकानों पर छापे, सात के लाइलेंस निलंबित
रायबरेली। नकली खाद की बिक्री और कालाबाजारी को रोकने के लिए गुुरुवार को कृषि विभाग की टीमों ने जिले में खाद की 64 दुकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन



चारों टीमों ने खाद के 20 नमूने सील कर सात दुकानों के खाद के लाइसेंस को निलंबित कर दिया। एक दुकान के लाइसेंस को निरस्त किया गया। छापेमारी से खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों मेें हड़कंप मच गया।


शासन की मंशा पर गुरुवार को डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी को पकड़ने के लिए कृषि विभाग की टीमों ने छापेमारी की।


उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह की टीम ने ऊंचाहार और डलमऊ तहसील क्षेत्र की खाद की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने 14 दुकानों पर छापेमारी करके यूरिया और डीएपी के आठ नमूने सील किए। बाबूगंज में राकेश जायसवाल की खाद की दुकान के लाइसेंस को निरस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी रवि चंद्र प्रकाश व संजय कुमार की टीम ने लालगंज तहसील क्षेत्र में खाद की 16 दुकानों पर छापेमारी कर खाद के सात नमूने सील किए।


कृषि अधिकारी ने गरिमा ट्रेडर्स निहस्था, शुक्ला ट्रेडर्स लालगंज, डीसीडीएफ (जिला सहकारी संघ लिमिटेड) सब्जीमंडी लालगंज के खाद के लाइसेंस को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परियोजना प्रबंधक एके तिवारी की टीम ने महराजगंज व सलोन क्षेत्र में 23 दुकानों पर छापेमारी कर खाद के पांच नमूने सील कर गुप्ता खाद भंडार, महराजगंज, शुभम खाद भंडार महराजगं और वर्मा खाद भंडार महराजगंज के खाद के लाइसेंस निलंबित कर दिए।



इसके अलावा एक टीम ने सदर तहसील क्षेत्र में भी 11 दुकानों पर छापेमारी की, लेकिन कार्रवाई नहीं की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि महंगे रेट पर खाद की बिक्री करने वाले दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। खाद की दुकानों पर छापेमारी का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed