{"_id":"5a74a4344f1c1bcb268b7beb","slug":"131517593652-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टर समेत तीन का वेतन काटने की सिफारिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेडमास्टर समेत तीन का वेतन काटने की सिफारिश
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडमास्टर समेत तीन का वेतन काटने की सिफारिश
सरेनी (रायबरेली)। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रनापुर में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले हेडमास्टर, शिक्षक और शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। ग्रामीणों ने शिक्षकों के न आने की शिकायत की थी, जिस पर सच्चाई जानने के लिए शुक्रवार को जांच कराई गई।
खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद चौधरी ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रनापुर में अध्यापकों के न होने की शिकायत मिली थी।
इस पर भोजपुर के न्याय पंचायत समन्वयक से प्राथमिक विद्यालय रनापुर का निरीक्षण कराया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक श्रीकांत मिश्रा, सहायक अध्यापक दीप्ति तथा एक शिक्षा मित्र विद्यालय में उपस्थित नहीं थे।
निरीक्षण आख्या मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने तीनों लोगों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। बीईओ ने कहा है कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।