{"_id":"595e8cfe4f1c1b617b8b46f4","slug":"131499368702-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथना नाला में डूबकर अध्यापक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथना नाला में डूबकर अध्यापक की मौत
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथना नाला में डूबकर अध्यापक की मौत
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के भुरकुसपुर गांव निवासी एक अध्यापक मथना नाले में डूब गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अध्यापक का शव मिला।
भुरकुसपुर गांव निवासी प्रदीप श्रीवास्तव (55) पुत्र स्व. रहसबिहारी श्रीवास्तव डलमऊ थाना क्षेत्र स्थित शंभू मुखिया स्मृति विद्यालय कनहा में प्राइवेट अध्यापक थे। साइकिल से बृहस्पतिवार को विद्यालय से अपराह्न तीन बजे घर लौट रहे थे। गांव के निकट स्थित मथना नाला वह पार करने लगे। तभी उनका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरे। नाले के पास ही जानवर चरा रहे लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने नाले में कूदकर उनकी तलाश की। दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद अध्यापक का शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि मृतक गांव में अकेला रहता था। उसकी पत्नी किरन श्रीवास्तव, पुत्र शिवम श्रीवास्तव व पुत्री खुशी श्रीवास्तव कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा मोहल्ले में रहते हैं। अध्यापक की मौत की सूचना परिवारीजनों को दे दी गई है। परिवारीजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।