फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों का छीना मोबाइल

बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों का छीना मोबाइल

Thu, 03 Jan 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों का छीना मोबाइल
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल छीनने वाले बाइक सवार बदमाशों की दहशत बढ़ती जा रही है। बुधवार को बदमाशों ने दो लोगों के मोबाइल छीन लिए।
विज्ञापन



सातनपुर गांव निवासी हरीशंकर ने बताया कि वह सुबह अपने रिश्तेदार के साथ बाल्हेश्वर मंदिर दर्शन करने गया था। लौटते समय रिश्तेदार ने उसे मुबारकपुर गांव के निकट बाइक से उतार दिया था।


मुबारकपुर से वह पैदल ही मोबाइल पर बात करते हुए घर जा रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल छीन ले गए। बाइक सवार कानपुर की ओर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन



अंबारा पश्चिम गांव निवासी दीपक कुमार रैदास ने बताया कि वह रेलवे की परीक्षा की तैयारी करने के लिए लालगंज कोचिंग पढ़ने आया था। कोचिंग पढ़कर वह साइकिल से घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जैसे ही वह सेमरपहा गांव के निकट पहुंचा तभी उसकी बुआ का फोन आया गया और वह बात करने लगा। तभी लालगंज की ओर से आए बाइक सवार बदमाश उसका मोबाइल छीन लिया।


जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार फतेहपुर की ओर भाग खड़े हुए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed