{"_id":"5a525d254f1c1b5c0c8b7334","slug":"121515347237-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर कोतवाली के ताड़तल्ला मोहल्ले में मकान को खाली कराने के लिए तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर कोतवाली के ताड़तल्ला मोहल्ले में मकान को खाली कराने के लिए तांडव
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
तोड़फोड़ के साथ गृहस्वामी को पीटकर मार डाला
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के ताड़तल्ला मोहल्ले में दबंगों ने शनिवार रात मकान खाली कराने के लिए जमकर हंगामा किया।
तोड़फोड़ के साथ ही लूटपाट करने का भी आरोप है। गृहस्वामी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोप है कि पीड़ित पविार के लोगों ने पुलिस को बार-बार फोन करके सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
ताड़तल्ला सब्जी मंडी मोहल्ले में एक मकान को लेकर 1983 से रामशंकर गुप्ता व विपक्षी मो. इस्माइल के बीच विवाद चल रहा है।
आए दिन इस मकान को लेकर विवाद होता था। शनिवार को दिन में भी कोतवाली में मामला पहुंचा था। आरोप है कि पुलिस पीड़ित पक्ष पर ही मकान को खाली करने का दबाव बना रही थी।
पीड़ित पक्ष ने कोर्ट के आदेश के बाद मकान खाली करने की बात कही। इस पर विवाद बढ़ गया। शनिवार की देर शाम दूसरे पक्ष के लोगों ने रामशंकर गुप्ता के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
टिनशेड व अन्य सामान को तोड़ दिया। इसके अलावा काफी सामान भी लूट ले जाने का आरोप है। विरोध करने पर दबंगों ने रामशंकर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वारदात के दौरान पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को कई बार फोन किया, लेकिन कोतवाली से मौके पर कोई नहीं पहुंचा। बाद में खानापूरी करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची।
इससे पहले आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले थे। मृत रामशंकर के बेटे महेश का कहना है कि उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ ही सामान उठा ले गए।
पिता को इतना मारापीटा कि अस्पताल में उनकी मौत हो गई। कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं प्रभारी कोतवाल हंसराज का कहना है कि मो. इस्माइल का धारा 151 में चालान किया गया है। मकान का विवाद है। पेट में दर्द होने के कारण रामशंकर की मौत हुई है। तोड़फोड़, लूट और हत्या का कोई मामला नहीं है।