{"_id":"6af8c7cb6947a631290ba553","slug":"two-teachers-clash-and-come-to-blows-over-failure-to-arrive-at-school-on-time-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-143209-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: समय पर स्कूल न आने पर दो शिक्षकभिड़े, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: समय पर स्कूल न आने पर दो शिक्षकभिड़े, मारपीट
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के औरंगाबाद देवरी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षकों के बीच मारपीट हो गई। यह विवाद स्कूल में समय पर न आने को लेकर शुरू हुआ था। मामला पुलिस तक पहुंचा और बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
प्रधान अध्यापक मोहन ने शिक्षक ओमवीर के समय पर स्कूल न आने की शिकायत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से की थी। इसी बात पर दोनों शिक्षकों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते यह विवाद हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि प्रधान अध्यापक ने अपने साथियों को बुलाकर शिक्षक ओमवीर की पिटाई की। घटना के बाद दोनों पक्ष कैलादेवी थाना पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी ली। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि शिक्षकों के बीच विवाद सामने आया था, जिसमें बाद में समझौता हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
संभल की बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली थी। पवांसा खंड शिक्षा अधिकारी से इसकी जांच कराई गई है। जांच रिपोर्ट भी मिल गई है। रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को जब यह घटना हुई, तब बच्चे भी विद्यालय में पढ़ रहे थे।