{"_id":"59f8c96e4f1c1bdb538ba220","slug":"121509476718-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों में मनमानी का खेल हुआ उजागर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों में मनमानी का खेल हुआ उजागर
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को दी जाने वाली 3.26 क्विंटल पंजीरी बरामद
रायबरेली। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दी जाने वाला पुष्टाहार (पंजीरी) पैकेट में भर-भरकर बाजार में बेची जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार सलोन ने मंगलवार को एक घर में छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। मौके से तीन क्विंटल 26 किलो पंजीरी बरामद हुई। सूचना पर पुलिस के साथ क्षेत्रीय सीडीपीओ भी पहुंचे। जांच में पता चला है कि बरामद की गई पंजीरी किसी आंगनबाड़ी केंद्र की है। मौके से किसी के न मिलने पर पता नहीं चल सका कि उसने यह पंजीरी कहां से लाई गई थी। तहसीलदार ने डीएम के अनुमोदन के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
सलोन के तहसीलदार राजेश कुमार चौरसिया को जानकारी मिली कि छतोह गांव एवं ब्लॉक के पास स्थित मो. शरीफ के घर पर आंगनबाड़ी केंद्र की पंजीरी रखी गई है। इस पंजीरी को बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना पर तहसीलदार ने छापा मारा तो मौैके पर शरीफ, उसकी पत्नी तो नहीं मिली, उसके छोटे बच्चे मिले। घर के अंदर से तीन क्विंटल 26 किलो पंजीरी मिली। यह पंजीरी एक-एक किलो के पैकेट में भरी थी। छापे की सूचना पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। तहसीलदार की सूचना पर नसीराबाद एसओ बृजमोहन और सीडीपीओ संजय सिंह मौके पर पहुंचे। सीडीपीओ ने बरामद की गई पंजीरी के बारे में जांच की। सीडीपीओ का कहना है कि बरामद की गई पंजीरी आंगनबाड़ी केंद्र की है। किस आंगनबाड़ी केंद्र की है, यह शरीफ के मिलने पर पता चल सकेगा। आसपास के लोगों से पंजीरी के बारे में जानकारी कराई जा रही है। तहसीलदार का कहना है कि अब तक की जांच में पंजीरी बाजार में बेचे जाने की बात सामने आई है। डीएम को प्रकरण से अवगत करा दिया गया है। डीएम के अनुमोदन के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।