फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   18 को आएंगे केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल

18 को आएंगे केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल

Fri, 16 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
18 को आएंगे केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल
18 को आएंगे रेल मंत्री पीयूष गोयल
विज्ञापन


लालगंज (रायबरेली)। रेल मंत्री पीयूष गोयल 18 मार्च को मॉडर्न कोच कारखाने का दौरा करेंगे। वे सुबह 11.15 बजे यहां पहुंचेंगे।

वे यहां दोपहर दो बजे तक रहकर उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और कारखाने की क्षमता का अवलोकन भी करेंगे।

रेल मंत्री के दौरे के मद्देनजर महाप्रबंधक के सचिव व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आरपी शर्मा ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में रेल मंत्री ने कारखाने की क्षमता को बढ़ाकर यहां प्रतिवर्ष तीन हजार कोच बनाने की घोषणा की थी।


इसके लिए 480 करोड़ रुपये भी अनुमन्य कर दिए गए हैं। इस वर्ष 710 कोच बनाने का लक्ष्य था। जिसे अगले वर्ष के लिए बढ़ाकर 1500 कोच कर दिया गया है।

शर्मा ने सभी विभागाध्यक्षों को तैयारियों की बाबत एक पत्र निर्गत कर इस आशय की सूचना दी है। केंद्रीय मंत्री दो बजे तक कारखाने का निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बातचीत पूरी करके लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। एसडीएम मदन कुमार ने बताया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल के आने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed