फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सराफा व्यवसायी से चार लाख के सोने के जेवरात उड़ाए

सराफा व्यवसायी से चार लाख के सोने के जेवरात उड़ाए

Fri, 15 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सराफा व्यवसायी से चार लाख के सोने के जेवरात उड़ाए
तीन महिलाओं ने 10 तोले सोने के जेवरात उड़ाए
विज्ञापन

रायबरेली। जायस कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सराफा व्यवसायी की दुकान से तीन महिलाएं करीब 10 तोले सोने के जेवरात लेकर फरार हो गईं। व्यवसायी कुछ समझ पाता, तब तक महिलाएं पहले से स्टार्ट कार से रफ्फूचक्कर हो गईं। पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन महिलाएं पकड़ में नहीं आई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जायस कस्बे के रहने वाले महिपाल साहू की सराफा मंडी जायस में दुकान है। शाम को तीन महिलाएं दुकान पर पहुंची। रामपाल साहू से सोने-चांदी के जेवरात दिखाने की बात कही। इसी बीच महिलाओं ने कुछ डिजाइनर जेवर मांगे। जेवर न होने पर रामपाल साहू ने भतीजे राजा साहू से पड़ोस की दुकान से जेवर लाने को कहा। भतीजा गया तो व्यवसायी को अकेला देख महिलाओं ने जेवरों से भरा डिब्बा उठाया और बाहर की ओर भाग कर आईं और पहले से स्टार्ट कार पर बैठकर फरार हो गईं। व्यवसायी के मुताबिक करीब 10 तोला सोने के जेवरात महिलाओं ने उड़ाया है। सोने की कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन महिलाएं पकड़ में नहीं आ सकी। कोतवाल आरपी शाही ने बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed