{"_id":"5b4107c84f1c1bc5248b5166","slug":"111530988488-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पीएम आवास की दीवार गिरी, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन पीएम आवास की दीवार गिरी, तीन घायल
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन पीएम आवास की दीवार गिरी, तीन घायल
परशदेपुर (रायबरेली)। शहरी एवं नगरीय निकाय में डूडा की ओर से बनवाए जा रहे प्रधानमंत्री आवासों में घालमेल किया जा रहा है।
नगर पंचायत परशदेपुर में शनिवार को निर्माणाधीन पीएम आवास की दीवार ढहने से तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि निर्माण कार्य बंद चल रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। एसडीएम ने मामले की जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं।
नगर पंचायत परशदेपुर के वार्ड नंबर-नौ में हस्मतुन निशा का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बन रहा है। शनिवार सुबह उसकी दीवार भरभराकर ढह गई।
चपेट में आकर मोहल्ले के वकील, रेशमा व राजू घायल हो गए। ग्रामीणों की मानें तो गनीमत रही कि इस समय काम नहीं चल रहा था, नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
सलोन एसडीएम श्रीराम सचान ने बताया कि जानकारी मिली है। डूडा की देखरेख में आवास बनाए जा रहे हैं। जांच कराकर कार्रवाई होगी।