फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मोबाइल चोरी करने के शक में सात मासूमों को पीटा

मोबाइल चोरी करने के शक में सात मासूमों को पीटा

Sat, 17 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी करने के शक में सात मासूमों को पीटा
मोबाइल चोरी करने के शक में सात मासूमों को कमरे में बंद कर पीटा
विज्ञापन


ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शादी समारोह में मोबाइल चोरी करने के शक में तीन लोगों ने सात मासूमों को कमरे में बंद कर दिया।

मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए उनकी जमकर पिटाई की। किसी तरह चंगुल से छूटकर बाहर आए बच्चे शनिवार को परिवारीजनों के साथ थाने पहुंचे और प्रकरण की शिकायत की।

इन बच्चों की उम्र छह से आठ वर्ष के बीच है। इस घटना से पीड़ित पक्षों में नाराजगी है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मतरौली में एक व्यक्ति के यहां पर दो दिन पहले शादी समारोह था, जिसमें उसका मोबाइल खो गया था। उसने खोजबीन की, लेकिन उसका मोबाइल उसे नहीं मिला।

उधर, गांव के ही सात बच्चे भी अपने परिवार समेत शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसके बाद आरोपी व्यक्ति ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर शनिवार की सुबह गांव के सात बच्चों को पकड़ लिया और मोबाइल चोरी का संदेह जताते हुए उन्हें जमकर फटकारा।
विज्ञापन


इसके बाद सभी बच्चों को एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। यहां उनकी जमकर पिटाई की। किसी तरह उनके चंगुल से मुक्त होकर सातों बच्चे शनिवार दोपहर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूमों का कहना है कि मोबाइल चोरी का फर्जी आरोप लगाकर उनकी पिटाई की गई है। उधर, एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है।

जांच के बाद कार्रवाई होगी। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि प्रकरण में जानकारी में आया है। एसओ को मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed