{"_id":"5a6e14454f1c1b7c268b6e65","slug":"111517163589-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन किनारे मिला भट्ठा श्रमिक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल लाइन किनारे मिला भट्ठा श्रमिक का शव, हत्या का आरोप
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल लाइन किनारे पड़ा मिला भट्ठा श्रमिक का शव
जगतपुर (रायबरेली)। रायबरेली-इलाहाबाद रेलखंड पर रविवार सुबह एक भट्ठा श्रमिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। श्रमिक का दाहिना हाथ व पैर टूटे थे, जबकि सिर पर चोटों के गंभीर निशान थे।
उसकी साइकिल रेलवे स्टेशन पर खड़ी मिली। परिवारीजनों और ग्रामीणों का कहना है कि श्रमिक की हत्या कर शव को रेल ट्रैक किनारे फेंका गया है। उधर, सूचना पाकर जगतपुर पुलिस व जीआरपी ने मौके पर पड़ताल की।
जगतपुर के पूरे सोनारन मजरे मनोहरगंज गांव निवासी अनिल कुमार (26) पुत्र शीतलदीन क्षेत्र के ही परशुरामपुर ठेकहाई गांव स्थित ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
शनिवार को अनिल ईंट-भट्ठा गया था। इसके बाद देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।
सुबह लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन से 500 मीटर दूर ट्रैक किनारे उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का दाहिना हाथ व दाहिना पैर टूटा था। सिर पर चोटों के निशान थे।
भाई बाबूलाल यादव व अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि अनिल की हत्या की गई है। सूचना पर जगतपुर एसओ ओम प्रकाश सिंह व जीआरपी थानेदार बीपी यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जीआरपी थानेदार का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर श्रमिक की मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।