फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ दुष्कर्म की कोशिश करने का केस

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ दुष्कर्म की कोशिश करने का केस

Sat, 08 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ दुष्कर्म की कोशिश करने का केस
सात लोगों पर दुष्कर्म की कोशिश का केस
विज्ञापन


लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म की कोशिश करने व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने बताया कि हरीपुर निवासी सुरेश, सुद्धू, विशाल, निहाल, गरीबे, मझलईया, कल्पना पारिवरिक रंजिश रखते हैं। 12 फरवरी की शाम वह घर के बाहर बैठी थी तभी आरोपी उसे गालियां देने लगे व जान से मार डालने की धमकी देने लगे। वह भागकर घर के भीतर घुस गई। आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। महिला ने बताया कि विशाल व निहाल ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी उसके कान का बाला व नाक की कील निकाल ले गए। पुलिस से शिकायत करने आने पर आरोपियों ने उसका रास्ता रोक रखा था। महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की थी। कोई कार्रवाई न होने पर उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed