{"_id":"e2d63913354f1782b7dba384a3f6a879","slug":"11-lacks-stolen-from-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से 11 लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से 11 लाख की चोरी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह घटना ग्राम पहाड़पुर के प्रधान बलवीर सिंह के मकान में हुई। परिवारजन गुरुवार रात आंगन में सो रहे थे। उसी दौरान चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और दो कमरों की कुंडी खोलकर अलमारी और एक लॉकर को तोड़ दिया।
अलमारी से 1.40 लाख रुपये और करीब 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात समेट लिए। इस बीच खटपट की आवाज पर प्रधान व परिवारीजन जाग गए। उन्होंने मकान से भागे चोरों का कुछ दूर तक पीछा किया।
शोर सुनकर ग्रामीण भी दौड़े लेकिन तब तक चोर भाग गए। प्रधान के मुताबिक चोर कच्छा व बनियान पहने थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया। कोतवाल कुलदीप तिवारी के मुताबिक तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।