फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   15 तो कहीं 12 घंटे गुल रही बती, ढाई लाख लोग बेहाल

15 तो कहीं 12 घंटे गुल रही बती, ढाई लाख लोग बेहाल

Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
15 तो कहीं 12 घंटे गुल रही बती, ढाई लाख लोग बेहाल
रायबरेली। जिले में मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। शनिवार की रात कहीं पर केबल बॉक्स फुंकने तो कहीं पर इंसुलेंटर खराब होने से करीब ढाई लाख लोग बिजली से वंचित रहे। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। कहीं पर 15 तो कहीं पर 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। बेपटरी हुई बिजली से पेयजल की समस्या से भी लोग जूझते रहे।
विज्ञापन


शहर के तेलियाकोट उपकेंद्र से निकले टाउन द्वितीय फीडर का केबल बॉक्स जल गया। इससे शहर के करीब दो दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली न मिलने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रविवार की रात करीब 10 बजे टाउन द्वितीय फीडर के केबल बक्से में खराबी आने से शहर के सुपर मार्केट, कहारों का अड्डा, बस स्टॉप, कैपरगंज, सब्जीमंडी समेत कई मोहल्लों की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन


फॉल्ट को ठीक करने के लिए उपकेंद्र की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इस फॉल्ट को सुबह करीब 10 बजे दूर किया जा सका। इस दौरान करीब 50 हजार लोगों को बिना बिजली के ही रहना पड़ा। इसी तरह अमावां ट्रांसमिशन से निकली 33 केवी लाइन जगतपुर उपकेंद्र होते हुए ऊंचाहार टाउन उपकेंद्र को जाती है। रविवार की शाम करीब नौ बजे लाइन में फॉल्ट आने से दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे दो लाख लोगों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक बिजली नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने जगतपुर और ऊंचाहार के अभियंताओं को फोन लगाना शुरू किया, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। यही हाल उपकेंद्रों पर रहा। सोमवार को दोपहर 12 बजे कुचरिया गांव के पास फॉल्ट मिलने के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू कराई गई। बिजली नहीं आने से दो लाख से अधिक लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा, वहीं आटा चक्की कारखाने का काम भी प्रभावित रहा। करीब 15 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, तब लोगों ने राहत की सांस ली।

पानी की टंकियों से नहीं हुई सप्लाई
ऊंचाहार कस्बे और जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में 12 से ज्यादा पानी की टंकियां है। रात में बिजली नहीं आने से टंकियों में पानी नहीं भरा जा सका। इससे सुबह पानी की सप्लाई नहीं हुई। बिजली के अभाव में आटा चक्की समेत अन्य कारोबार प्रभावित रहा। उपभोक्ता रामकुमार, शिवचंद्र, रामप्रसाद, गुरुबख्श ने बताया कि आए दिन कहीं न कहीं फॉल्ट बना रहता है। जर्जर तारों को बदलवाया नहीं जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

एक्सईएन को नहीं जानकारी
उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति और सुविधाएं दिलाने के लिए भले ही कई डिवीजन बना दिए गए हैं, लेकिन अभियंताओं की मनमानी में कोई सुधार नहीं हुआ। 15 घंटे दो उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद रही। ऊंचाहार के एक्सईएन धर्मराज को इसकी जानकारी नहीं। पूछने पर बताया कि जानकारी नहीं है। पता किया जाएगा। जगतपुर के उपखंड अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि कुचरिया के पास इंसुलेटर खराब था। इस वजह से बिजली आपूर्ति बंद थी। इंसुलेटर बदलवाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।


बहाल करा दी गई बिजली आपूर्ति
शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के जगतपुर और ऊंचाहार की बिजली आपूर्ति बंद होने की जानकारी मिली है। अभियंताओं और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था। सभी जगह बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
-पंकज श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed