{"_id":"582ca2f24f1c1b7c228ffbd2","slug":"1-75-lakh-from-two-houses-in-broad-daylight-made-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन-दहाड़े दो घरों से 1.75 लाख रुपये का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन-दहाड़े दो घरों से 1.75 लाख रुपये का माल उड़ाया
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बंद घर के ताले तोड़ नगदी समेत हजारों का माल उड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े दो घरों से नगदी समेत एक लाख 75 हजार रुपये से ज्यादा का सामान पार कर दिया। चोरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब परिवारीजन मेला देखने गए थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
हरपुर हल्ला निवासी छेदीलाल परिवारीजनों के साथ बिंदागंज में लगा मेला देखने गया था। घर पर ताला बंद था। इसी दौरान चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। वह देर शाम जब घर लौटा तो सामान इधर-उधर पड़ा मिला। बक्से का ताला टूटा मिला।
उसमें रखे सोने की कील, झुमकी, पायल व 15 हजार रुपये समेत डेढ़ लाख का सामान गायब था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इसी तरह परहरी गांव निवासी आशीष कुमार भी मेला देखने गया था। घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
इसी दौरान चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। 20 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। एसओ अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।