फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

निर्माण कार्य कराने के नाम पर महिला से मांगी दो लाख की रंगदारी

Tue, 07 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
रायबरेली। शहर के महानंदपुर मोहल्ले में मकान निर्माण कार्य कराने के नाम पर एक महिला से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर मकान निर्माण न कराने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी एक अपराधी है। महिला ने एसपी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी ने कोतवाल को प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैै।
डलमऊ के भरसना गांव निवासी शिखा पत्नी मनोज कुुमार ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसने महानंदपुर में डेढ़ बिस्वा जमीन खरीदी थी। जमीन का बैनामा कराया।
विज्ञापन

दाखिल खारिज भी हो गया है। महानंदपुर निवासी एक व्यक्ति जमीन पर निर्माण नहीं करने दे रहा है। निर्माण कराने से पहले दो लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। इससे पहले भी आरोपी कई लोगों को निर्माण कार्य कराने के नाम पर परेशान कर चुका है। मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed