{"_id":"618fff5072a40322b32e59bd","slug":"crime-raibaraily-news-lko604295558","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत पर हंगामा, धरने पर बैठे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत पर हंगामा, धरने पर बैठे भाजपाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत से गुस्साए परिवारीजनों ने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि स्टाफ पर मारपीट करने के साथ अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। इस मामले में भाजपाई अस्पताल गेट के सामने धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग की।
सलोन तहसील क्षेत्र के ममुनी गांव की रहने वाली गीता देवी को शुक्रवार की रात प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह आपरेशन के जरिए प्रसूता को नवजात हुआ। नवजात की हालत गंभीर होने पर उसे पुरुष जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सांस लेने में दिक्कत के चलते नवजात की मौत हुई। गुस्साए परिवारीजनों ने स्टाफ पर अवैध वसूली का आरोप लगा हंगामा किया।
आरोप था कि इलाज में लापरवाही बरती गई। पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन समझौता हो गया। भाजपा नेता संतोष पांडेय ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल गेट पर धरने पर बैठ गए। भाजपा नेता का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाए। कार्यवाहक सीएमएस डॉ.तौहीदा ने कहा कि परिवारीजनों ने स्वयं लिखकर दे दी कि उन्हें स्टाफ से कोई शिकायत नहीं है। मामले को रफादफा कर दिया। संवाद