{"_id":"608980768ebc3ec35d055500","slug":"crime-raibaraily-news-lko576010724","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज की गड्डी थमाकर 50 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज की गड्डी थमाकर 50 हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। बैंक से रुपये निकालने गया एक अधेड़ टप्पेबाजी का शिकार हो गया। बैंक के बाहर खड़े दो युवकों ने उसे कागज की गड्डी थमाई और 50 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। जब वह रुपये जमा करने बैंक के अंदर पहुंचा तो उसे ठगे जाने का पता चला। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के नेवादा बाबूगंज निवासी विजय बहादुर पटेल की बेटी की शादी 13 मई को है। शादी की तैयारियों के लिए वह बाबूगंज के यूको बैंक की शाखा में रुपये निकालने गया था। रुपये निकाल कर वह जैसे ही बाहर आया।
दो युवक उसके पास पहुंचे और एक लाख रुपये अपने बैंक खाते में जमा कराने की बात की। मोटी रकम मिलने के लालच में वह युवकों के झासे में फंस गया और उसके 50 हजार लेकर उसे कागज की गड्डी थमा दी।
विज्ञापन
रुपये मिलते ही दोनों युवक भाग निकले। वह बैंक के अंदर रुपये जमा करने पहुंचा तो कागज की गड्डी देख उसके होश उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी इंस्पेक्टर रामराज कुशवाहा ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया।