फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

संदिग्ध हालात में बाराबंकी के व्यापारी की मौत, उसे खोजने निकले साथी को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

Fri, 19 Mar 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात संदिग्ध हालात में एक व्यापारी की मौत हो गई। वह बाराबंकी जिले का रहने वाला था। वह यहां धार्मिक स्थल पर पट्टी व पापड़ी बेचने आया था।
विज्ञापन

उसकी खोजबीन के दौरान साथी को करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आशंका जताई जा रही है कि मृतक को भी करंट लगा है। इस वजह से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मेंहदी कटरा थाना जैदपुर जिला बाराबंकी निवासी एजाज अहमद (35) अपने तीन साथियों सहाबुद्दीन, अलाउद्दीन, इरशाद अहमद के साथ सलोन के धार्मिक स्थल पर नौचंदी जुमेरात को पट्टी व पापड़ी बेचने आया था। वह पिकअप में माल भरकर दुकान लगाने बुधवार को आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को एजाज खाना खाकर नित्यक्रिया के लिए निकला था, लेकिन एक घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटा तो साथियों को चिंता हुई। गुरुवार रात उसका साथी सहाबुद्दीन खोजने निकला। इसी दौरान दरगाह के पीछे नाले के पास उसे करंट का झटका लगा। इससे वह झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार सुबह दरगाह के पीछे नाले में एजाज अहमद का शव मिला। इस पर हड़कंप मच गया। लोगों ने आशंका जताई कि एजाज को भी करंट लगा इससे उसकी नाले में गिरकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दरगाह के पीछे नाले के समीप युवक का शव पाया गया है।

करंट लगने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक युवक के भाई ने तहरीर दी है। मामला दर्ज किया जाएगा। उधर, सलोन के अधिशासी अभियंता एमके अहिरवार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। मामला संदिग्ध है। क्योंकि लाइन काफी ऊपर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed