फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

धार्मिक स्थल के निकट मवेशी का शव मिलने से खूब बरपा हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 06 Feb 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के भांव गांव में शनिवार को धार्मिक स्थल के निकट एक मवेशी का शव मिलने पर बवाल हो गया। जानकारी होते ही लोग प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक प्रदर्शन होता रहा। भाजपा नेता अनीता श्रीवास्तव ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी समेत अन्य अफसरों ने पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के भांव गांव के बाहर एक धार्मिक स्थल है। इसी के परिसर के निकट एक मवेशी का शव पड़ा दिखा तो लोग दंग रह गए। भारी संख्या में लोग एकजुट हो गए और हंगामा करने लगे। जानकारी होने पर भाजपा नेता अनीता श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गईं। इसकी जानकारी मिलते ही ट्रेनी सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो लोग उनसे भी उलझ गए। कुछ देर बाद एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, सीओ सदर डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। भाजपा नेता ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो धरना दिया जाएगा।

तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed