{"_id":"601eda798ebc3e4b4115be47","slug":"crime-raibaraily-news-lko5634967185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटने को ले जाए जा रहे मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, आठ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटने को ले जाए जा रहे मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, आठ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मवेशियों से भरा एक ट्रक पलट गया। इससे ट्रक में लदे आठ मवेशियों की मौत हो गई। जबकि 20 मवेशी बच गए। इन मवेशियों को कटने के लिए ले जाया जा रहा था। घटना के बाद तस्कर वाहन छोड़कर भाग गए। ट्रक प्रयागराज का बताया जा रहा है। पुलिस तस्करों के नाम और पते के बारे में पड़ताल कर रही है।
उन्नाव की तरफ से मवेशियों को भरकर एक ट्रक सरेनी क्षेत्र की तरफ आ रहा था। रामपुरकला गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मवेशियों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक ट्रक में लदे आठ मवेशियों की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य मवेशियों को पुलिस ने बाग में छोड़ दिया। पशु चिकित्सालय सिंघौरतारा के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजनारायण ने पहुंचकर मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम किया। सीओ लालगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मवेशियों को ट्रक पर लादकर कटने के लिए ले जाने की आशंका है। तस्करों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
तस्करों के लिए मुफीद स्थान बना सरेनी
मवेशियों को दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए सरेनी क्षेत्र तस्करों के लिए मुफीद बन गया है। मवेशी तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। आठ दिन पहले सरेनी थाना क्षेत्र में ही मवेशियों से लदे कंटेनर ने एक किसान को रौंद दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। चार मवेशियों की भी मौत हो गई थी।
जांच में मवेशियों की तस्करी की बात सामने आई थी। इस घटना को कुछ दिन भी नहीं बीते कि शनिवार रात फिर मवेशियों से भरा ट्रक पलट गया, जिससे तस्करी का खुलासा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से तस्कर आसानी से मवेशियों को लेकर निकल रहे हैं। सड़क हादसा होने की वजह ऐसे मामलों का खुलासा हो जाता है।